मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध साहित्यकार स्वर्गीय लोचन प्रसाद पाण्डेय की जयंती पर उन्हें याद किया
Posted on 04 Jan, 2020 5:34 pm
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रसिद्ध साहित्यकार और छत्तीसगढ़ के महान रचनाकार स्वर्गीय श्री लोचन प्रसाद पाण्डेय की जयंती पर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए सादर नमन किया है। श्री बघेल ने कहा कि बिलासपुर जिले के छोटे से बालपुर गांव में जन्मे पाण्डेय जी ने अपनी लेखनी से साहित्य के क्षेत्र में विशेष प्रतिष्ठा हासिल की। उन्होेंने छत्तीसगढ़ी, हिन्दी, अंग्रेजी और उड़िया में कई रचनाएं लिखी। श्री लोचन प्रसाद पाण्डेय ने अपनी रचनाओं के माध्यय से संयम और चरित्रोत्थान के लिए पाठकों को प्रेरित किया। श्री बघेल ने कहा कि श्री लोचन प्रसाद पाण्डेय का नाम छत्तीसगढ़ के साहित्य गौरव के रूप मेें हमेशा आदर से लिया जाता रहेगा।
साभार – जनसम्पर्क विभाग छत्तीसगढ़