Posted on 26 Jul, 2022 3:24 pm

संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने कहा है कि "हर घर तिरंगा" अभियान राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और समर्पण का अभियान है। यह प्रत्येक भारतीय का अभियान है। आजादी के अमृत महोत्सव में 13 से 15 अगस्त 2022 के बीच हर भारतीय को अपने घर की छत पर तिरंगा फहरा कर देश-भक्ति का परिचय देना चाहिए।

मंत्री सुश्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने हर भारतीय में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देश-भक्ति की भावना जागृत करने का अभियान चलाया है। हर घर में स्वेच्छा से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में चलने वाले अभियान का मुख्य उद्देश्य देशवासियों में राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता उत्पन्न कर देश-भक्ति की भावना जागृत करना है।

 मंत्री सुश्री ठाकुर ने सभी प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि "इच वन गिफ्ट वन" अभियान से सभी अपने परिवार, आस-पड़ोस में अधिकाधिक लोगों को प्रेरित कर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भेंट स्वरूप प्रदान करें। साथ ही अपने घर, दुकान, संस्थान, कार्यालय आदि में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित भी करें। मंत्री सुश्री ठाकुर ने सभी प्रदेशवासियों को राष्ट्र-भक्ति की भावना का संचार करते हुए अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय ध्वज फहराने और अधिक से अधिक लोगो को प्रेरित करने का आहवान किया है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent