Posted on 05 Aug, 2019 3:26 pm

संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने कहा है कि मध्यप्रदेश में जन्मे सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक स्व. किशोर कुमार को भारत रत्न सम्मान प्रदान कराने के लिए राज्य सरकार पहल करेगी। डॉ. साधौ ने रविवार को खंडवा में सांस्कृतिक संस्थाओं और नागरिकों की मांग पर स्व. किशोर कुमार जयंती समारोह में यह बात कही।

डॉ. साधौ ने देखा स्व. किशोर कुमार का पैतृक मकान

संस्कृति मंत्री डॉ. साधौ ने प्रख्यात पार्श्व गायक स्व. किशोर कुमार का खंडवा स्थित पैतृक मकान देखा और विजिटर्स पुस्तिका में हस्ताक्षर किये। इसके पूर्व उन्होंने स्व. किशोर कुमार की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। संस्कृति मंत्री ने स्थानीय सांस्कृतिक संस्था के कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित किया।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​​

Recent