Posted on 03 Oct, 2021 7:19 pm

राज्य स्तरीय वन्य-प्राणी सप्ताह 2021 के तहत रविवार को प्रातः 6.30 बजे पक्षी दर्शन एवं प्रकृति शिविर का आयोजन किया गया। इसमें यूथ क्लब सहित लगभग 130 पक्षी प्रेमियों ने पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों का दर्शन किया। जिसमें प्रमुख रूप से पोंड हेरोन, इग्रेट मेग पाई राबिन, किंगफिशर, ग्रीन बी ईटर टिटहरी, दूधराज, गोल्डन ओरिओल, रेड मुनिया, आईओरा. विहिस्लिग टील्स, ब्रोज विंग जकाना, कार्मोरेंट, मूरहैन, ड्रॉगो, सिल्वर बिल मुनिया आदि पक्षी थे। तितलियों में कॉमन ग्रास यलो, ग्रे पेनसी, ब्लू टाईगर, प्लेन टाईगर ग्रे पेनसी क्रीमसन रोज, कॉमन ईवनिंग ब्राउन आदि को देखकर प्रतिभागी उत्साहित हो उठे। स्रोत व्यक्ति के रूप में श्री ए.के खरे. डॉ. सुदेश वाघमारे, डॉ. संगीता राजगीर एवं मो. खालिक एवं अन्य अधिकारी- कर्मचारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक संचालक वन विहार श्री ए.के.जैन द्वारा किया गया।

आज की अन्य प्रतियोगिता में प्रातः 7 बजे से कनिष्ठ वर्ग कक्षा 6 से 12 एवं वरिष्ठ वर्ग (खुला वर्ग) हेतु फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 126 प्रतिभागियो ने भाग लिया एवं साफ्ट कॉपी के रूप में अपने फोटोग्राफ्स कार्यालय में जमा किये।

4 अक्टूबर के कार्यक्रम

वन्य-प्राणी सप्ताह में 4 अक्टूबर को प्रातः 6.30 बजे पक्षी अवलोकन शिविर एवं प्रकृति शिविर का आयोजन किया जायेगा। प्रातः 9:30 बजे से वन विहार स्थित विहार वीथिका में एनीमल कीपर्स एवं स्टाफ के साथ एक परिचर्चा आयोजित होगी। साथ ही अन्य प्रतियोगिताओं में सभी आयु वर्ग हेतु वन विहार स्थित विहार वीथिका में प्रातः 11 बजे से 12 बजे तक "वाईल्ड एनीमल" थीम पर मेंहदी प्रतियोगिता एवं अपरान्ह 12 बजे से 1 बजे तक "वाईल्ड एनीमल" थीम पर ही पॉम पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश