Posted on 27 Oct, 2017 3:03 pm

 

पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को) द्वारा 22 नवम्बर 2017 को 'जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण'' पर एक-दिवसीय राज्य-स्तरीय मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। एप्को ऑडिटोरियम भोपाल में होने वाली कार्यशाला में भोपाल, रीवा, ग्वालियर, सागर, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और शहडोल के मीडिया प्रतिनिधि भाग लेंगे। उक्त जिलों के जनसम्पर्क कार्यालयों से अपने-अपने जिले के विकासात्मक पर्यावरणीय और जलवायु परिवर्तन मुद्दों पर लिखने वाले 5-5 पत्रकारों को नामांकित कर निर्धारित प्रपत्र में जानकारी 16 नवम्बर 2017 तक ई-मेल ecoevents.epco@gmail.com पर भेजने को कहा गया है।

कार्यपालन संचालक श्री अनुपम राजन ने बताया कि एप्को द्वारा जलवायु परिवर्तन के संबंध में हर जिले से निकलने वाले हिन्दी और अंग्रेजी के समाचार पत्र-पत्रिकाओं में लिखने वाले पत्रकारों के जमीनी स्तर के विचार, अनुभवों के आलेखों का संकलन कर एक मोनोग्राफ प्रकाशित किया जा रहा है। कार्यशाला इस प्रयोजन में सहायक सिद्ध होगी। जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण के बारे में जनता को जागरूक करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। मीडिया जलवायु परिवर्तन से संबंधित विषयों पर सटीक कव्हरेज कर बड़े पैमाने पर सार्वजनिक भागीदारी बढ़ाने में सकारात्मक भूमिका निभाता है। कार्यशाला के माध्यम से मीडिया प्रतिनिधियों को जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण विषय पर गहराई से जानने और अपनी उत्सुकताओं के समाधान का मौका मिलेगा।

कार्यशाला में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों के आने-जाने और ठहरने की व्यवस्था एप्को द्वारा की जाएगी।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent