Posted on 11 Jul, 2019 6:59 pm

राज्य शासन ने काष्ठ आधारित उद्योगों की राज्य-स्तरीय समिति का पुनर्गठन किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार प्रधान मुख्य वन संरक्षक (उत्पादन) को समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

समिति में क्षेत्रीय कार्यालय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के प्रतिनिधि, प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्य आयोजना अथवा उनके प्रतिनिधि, संचालक/अपर संचालक (उद्योग), प्रबंध संचालक संत रविदास हस्त शिल्प तथा हथकरघा विकास निगम और प्रबंध संचालक वन विकास निगम अथवा उनके प्रतिनिधि को सदस्य नामांकित किया गया है। मुख्य वन संरक्षक/अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विपणन) को समिति का सदस्य सचिव बनाया गया है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​​

Recent