Posted on 12 Jul, 2022 6:21 pm

राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री बसंत प्रताप सिंह ने बताया है कि नगरीय निकाय निर्वाचन-2022 के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान 13 जुलाई को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा। शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गयी हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने मतदाताओं से निर्भय होकर मतदान करने की अपील की है।

दूसरे चरण में 43 जिलों में 5 नगर निगम, 40 नगरपालिका परिषद और 169 नगर परिषदों में मतदान होगा। इसके लिए कुल 6 हजार 829 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें से 1627 मतदान केन्द्र संवेदनशील हैं। मतदान दलों में लगभग 34 हजार अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। लगभग 17 हजार पुलिस बल डिप्लॉय किया गया है।

दूसरे चरण में 5 नगरपालिक निगमों में कुल 44 महापौर पद के अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। कुल 214 निकायों में पार्षद के 3657 पद हैं। इनमें से 79 पद पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। शेष 3578 पद पर निर्वाचन होना है। इसके लिए 15 हजार 312 अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहे हैं।

49 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का उपयोग

दूसरे चरण में 49 लाख 9 हजार 280 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। इनमें 25 लाख 20 हजार 923 पुरूष, 23 लाख 88 हजार 65 महिला तथा 292 अन्य मतदाता हैं। नगर निगम मुरैना में कुल मतदाता 2 लाख 52 हजार 817 हैं। इसमें एक लाख 35 हजार 467 पुरूष, एक लाख 17 हजार 333 महिला तथा 17 अन्य मतदाता हैं। रीवा में कुल एक लाख 71 हजार 57 मतदाता हैं। इनमें 88 हजार 886 पुरूष, 82 हजार 159 महिला तथा 12 अन्य मतदाता हैं। कटनी में कुल एक लाख 93 हजार 388 मतदाता हैं। इसमें 97 हजार 444 पुरूष, 95 हजार 935 महिला तथा 9 अन्य मतदाता हैं। देवास में 2 लाख 39 हजार 692 मतदाता हैं। इनमें एक लाख 21 हजार 731 पुरूष, एक लाख 17 हजार 955 महिला तथा 6 अन्य मतदाता हैं। नगर निगम रतलाम में कुल 2 लाख 14 हजार 337 मतदाता हैं। इनमें एक लाख 7 हजार 166 पुरूष, एक लाख 7 हजार 167 महिला तथा 4 अन्य मतदाता हैं।

संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में सार्वजनिक अवकाश

राज्य शासन द्वारा 13 जुलाई को जिन नगरीय निकायों में चुनाव है, वहाँ सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent