Posted on 04 Mar, 2023 9:33 pm

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मध्यप्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संचालित संत रविदास हस्तशिल्प विकास निगम के शो-रूम मृगनयनी पर विशेष छूट दी जायेगी। विशेष छूट का यह अभियान 5 से 11 मार्च तक चलेगा।  आयुक्त एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी संत रविदास हस्तशिल्प एवं विकास निगम श्रीमती अनुमा श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश के बाहर संचालित मृगनयनी शो-रूम पर भारतीय परिधानों पर विशेष छूट प्रदान की जाएगी। महिला दिवस पर 35 प्रतिशत तक की छूट दी जायेगी।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent