Posted on 23 Jun, 2024 8:47 pm

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने वरिष्ठ कथाकार शीला मिश्रा के कहानी संग्रह ‘अंतर्ध्वनि’ का हिंदी भवन भोपाल में विमोचन किया।। उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि हिंदी के मजबूत बनने से भारत विश्वगुरु बनेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में यह स्थापित किया है कि भारत विश्व गुरु बनने योग्य है। जब आजादी के सौ वर्ष पूरे होंगे तब भारत बहुत सारी चीजों में आगे निकल जाएगा। इसके लिए आवश्यक है कि हिंदी को, साहित्य लेखन को, साहित्यकारों को बढ़ावा दिया जाए। अंतर ध्वनि की छोटी-छोटी कहानी समाज को मार्गदर्शन देती है और व्यक्तियों को आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करती है।

कार्यक्रम का आयोजन मप्र राष्ट्रभाषा प्रचार समिति की ओर से किया गया। स्वागत भाषण डॉक्टर सुनीता खत्री ने दिया। सुश्री शीला मिश्रा ने पुस्तक के लेखन और प्रकाशन से संबंधित भाव व्यक्त किए। डॉ. कपिल तिवारी ने अंतर ध्वनि की कहानियों के ऊपर अपनी टिप्पणी करते हुए कहा कहानी समाज का आईना होती हैं। निराला पीठ की निदेशक डॉ. साधना बलवटे ने कहानियों की सूक्ष्म तरीके से समीक्षा की। अध्यक्षता टैगोर विवि के कुलाधिपति श्री संतोष चौबे ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में मेजर जनरल जी.डी. बक्शी उपस्थित थे। डॉ. संजय सक्सेना ने शहर के सभी साहित्यकार एवं प्रबुद्धजनों का आभार व्यक्त किया।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent