Posted on 04 Nov, 2019 7:47 pm

राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री अभिषेक सिंह को वर्तमान दायित्वों के साथ पदेन उप सचिव, जनजातीय कार्य विभाग भी नियुक्त किया है। श्री सिंह वर्तमान में मध्यप्रदेश अनुसूचित-जनजाति वित्त एवं विकास निगम के प्रबंध संचालक के पद पर पदस्थ हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज यह आदेश जारी किया गया।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश