Posted on 16 Jul, 2019 6:18 pm

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में कुलाधिपति छात्रवृत्ति वितरण समारोह में कहा कि विद्यार्थी अपने तकनीकी ज्ञान का उपयोग सामाजिक सरोकारों में करें। इससे समाज को नई दिशा मिलेगी। पर्यावरण संरक्षण के लिये पौध-रोपण को आवश्यक निरूपित करते हुए उन्होंने बताया कि प्रदेश के स्कूलों-कालेजों और उद्यानों में आज गुरू पूर्णिमा के दिन भारतीय संस्कृति में पूज्यनीय पीपल के 5 हजार पौधे लगाये जा रहे हैं।

विश्वविद्यालय के कुलपति श्री सुनील गुप्ता ने बताया कि प्रदेश के सभी तकनीकी महाविद्यालयों में सभी संकायों के लगभग 550 विद्यार्थियों को करीब एक करोड़ नौ लाख बीस हजार रूपये छात्रवृत्ति इस वर्ष वितरित की जा रही है। प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा श्री प्रमोद अग्रवाल ने कहा कि समय के अनुसार तकनीकी ज्ञान के स्वरूप को बदलना आवश्यक है।

राज्यपाल श्रीमती पटेल ने विद्यार्थियों को उपाधि और छात्रवृत्ति प्रदान करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी। श्रीमती पटेल ने विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिये गये गाँवों के स्कूली बच्चों को फल वितरित किये और परिसर में पीपल का पौधा लगाया।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent