Posted on 01 Jun, 2020 6:24 pm

अपर मुख्य सचिव एवं प्रभारी स्टेट कंट्रोल रूम श्री आई.सी.पी. केशरी ने जानकारी दी है कि अब तक करीब 5 लाख 82 हजार श्रमिक प्रदेश में वापस लाये जा चुके हैं। इनमें से ट्रेनों से करीब एक लाख 73 हजार और बसों से लगभग 4 लाख 9 हजार श्रमिक वापस लाये गये हैं। आज तक गुजरात से 2 लाख 16 हजार, राजस्थान से एक लाख 30 हजार और महाराष्ट्र से एक लाख 38 हजार श्रमिक वापस लाये गये हैं। इसके अतिरिक्त अन्य राज्यों से भी श्रमिक आए हैं।

प्रदेश में अब तक 134 ट्रेन आ चुकी हैं। कुल 140 ट्रेन आने की संभावना है। प्रदेश के बाहर के करीब 4 लाख 80 हजार श्रमिकों को अन्य प्रदेशों की सीमा तक बसों से पहुँचाया गया है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश