Posted on 14 Apr, 2020 3:33 pm

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज भारत रत्न डाॅ. भीमराव अंबेडकर की 129वीं जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होनें अपने निवास में डाॅ. अंबेडकर की चित्र पर  माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने कहा कि डाॅ. भीमराव अम्बेडकर ने समाज के कमजोर तबके के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सामाजिक समरसता पर बल देते हुए हमेशा शोषितों और पीड़ितों के लिए आवाज बुलंद की। वे महिला उत्थान के भी प्रबल पक्षधर थे और उन्हें सशक्त, सबल एवं शिक्षित करने पर बल दिया। 

साभार – जनसम्पर्क विभाग छत्तीसगढ़