Posted on 08 Feb, 2021 3:27 pm

राज्यमंत्री श्री कावरे ने दिव्यांग बालक की शिक्षा के लिए दी सहायता राशि

आयुष (स्वतंत्र प्रभार) एवं जल संसाधन राज्यमंत्री श्री राम किशोर कावरे ने दिव्यांग बालक श्री संतोष बिसेन की शिक्षा के लिए स्वेच्छानुदान मद से 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। श्री कावरे ने कहा कि बालक संतोष को जरूरत पढ़ने पर आगे भी मदद की जायेगी।

वारासिवनी तहसील के अंतर्गत ग्राम कासपुर के उमरटोला के निवासी संतोष पिता श्री मेघनाथ बिसेन को दोनों आंखों से दिखाई नहीं देता है। गरीब परिवार का बालक संतोष दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहा है। उसने परीक्षा फीस के लिए राज्यमंत्री श्री कावरे से मदद की गुहार लगाई। श्री कावरे ने संतोष की स्थिति को देखते हुए तत्काल स्वेच्छानुदान मद से 20 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश