Posted on 04 Dec, 2017 3:07 pm

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में राज्य स्तरीय शिखर खेल अलंकरण समारोह में रियो पैरा ओलम्पिक के चार खिलाड़ी श्री दवेन्द्र झाझरिया (जेविलन थ्रो), श्री मरियप्पन थंगावेलू (हाई जम्प), सुश्री दीपा मलिक (शार्ट पुट) तथा श्री वरुण सिंह भाटी (हाई जम्प) को सम्मानित करेंगे। केन्दीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री राज्यवर्धन सिंह राठौर की उपस्थिति में रियो पैरा ओलम्पिक के स्वर्ण पदक विजेताओं को 50-50 लाख, रजत पदक विजेता को 40 लाख तथा कांस्य पदक विजेता को 25 लाख रुपये के चेक प्रदान किये जाएंगे।

समारोह में रियो ओलम्पिक की कुश्ती खिलाड़ी सुश्री साक्षी मलिक को कांस्य पदक प्राप्त करने पर राज्य सरकार द्वारा 25 लाख रुपये की राशि प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, रियो ओलम्पिक-2016 में भारतीय महिला हॉकी दल में मध्यप्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी की सुश्री अनुराधा देवी, पी. सुशीला चानू, रेणुका यादव तथा एल. फैली को 5-5 लाख रुपये दिया जाएगा।

28 खेल हस्तियाँ होगी पुरस्कृत

इस वर्ष विभिन्न खेल पुरस्कारों के लिए प्रदेश के कुल 28 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इसमें विक्रम अवार्ड के लिए दस खिलाड़ी, 14 खिलाड़ियों को एकलव्य पुरस्कार, दो प्रशिक्षकों को विश्वमित्र पुरस्कार, एक मलखंभ खिलाड़ी को स्व.प्रभाष जोशी पुरस्कार तथा एक खिलाड़ी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा जाएगा।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent