Posted on 26 Jan, 2022 11:46 am

जनसम्पर्क संचालनालय में आयुक्त जनसम्पर्क श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान राष्ट्र गान का सामूहिक गायन हुआ। आयुक्त श्री सिंह ने कहा कि शासकीय सेवकों को अधिकारों के साथ कर्त्तव्य भी सौंपे जाते हैं। इसका हमें सदैव ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने स्टाफ को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी। इस मौके पर अपर संचालक सर्वश्री सुरेश गुप्ता, डॉ. एच.एल. चौधरी, अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश