Posted on 01 Feb, 2020 7:39 pm

विश्व वेटलैंड्स (नमभूमि) दिवस 2 फरवरी को राज्य वेटलैंड प्राधिकरण, एप्को तथा नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में 'वेटलैंड्स एवं जैव विविधता' जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव लोक निर्माण एवं पर्यावरण श्री मलय श्रीवास्तव होंगे। कार्यक्रम में कार्यपालक संचालक एप्को श्री जितेन्द्र सिंह राजे, कलेक्टर श्री तरूण पिथौड़े और आयुक्त नगर निगम श्री व्ही. दत्ता भाग लेंगे।

डब्ल्यू.डब्ल्यू.एफ.-इंडिया के सहयोग से आयोजित किया जा रहा यह कार्यक्रम प्रात: 8 बजे आरंभ होगा। कार्यपालक संचालक एप्को, सदस्य वेटलैंड प्राधिकरण द्वारा स्वागत उद्बोधन के बाद मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के उद्बोधन होंगे। प्रात: 8:30 बजे मुख्य अतिथि 'रन फॉर वेटलैंड्स एण्ड बायो-डाइवर्सिटी' को फ्लैग ऑफ करेंगे। यह दौड़ बोट क्लब से मुख्यमंत्री निवास टर्न तथा वहां से वापस होगी। प्रात: 8:30 से 9:30 बजे तक समानान्तर रूप से ड्राइंग-पेंटिंग प्रतियोगिता और पर्यावरणीय खेल होंगे। आम नागरिकों और प्रतिभागियों के लिए क्विज कार्यक्रम भी होगा।

इस मौके पर प्रात: 10 से 11 बजे तक 'वेटलैंड्स एवं जैव-विविधता: विशेषज्ञ के साथ परिचर्चा' आयोजित होगी। इसके बाद ईको क्लब सदस्य और अन्य विद्यार्थियों के लिये क्विज प्रतियोगिता होगी। पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

साभारजनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​​

Recent