Posted on 16 Oct, 2020 6:28 pm

विधानसभा उप निर्वाचन 2020 के दृष्टिगत राज्‍य शासन द्वारा 3 नवम्‍बर, 2020 मतदान के दिन उप चुनाव वाले क्षेत्रों में सार्वजनिक और सामान्‍य अवकाश घोषित किया गया है।

विधानसभा उप निर्वाचन में 19 जिलों के 28 विधानसभा क्षेत्र जिनमें मुरैना जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4-जौरा, 5-सुमावली, 6-मुरैना, 7-दिमनी, 8-अम्‍बाह, भिण्‍ड जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 12-मेहगांव, 13-गोहद, ग्‍वालियर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 15-ग्‍वालियर, 16-ग्‍वालियर पूर्व और 19-डबरा में सार्वजनिक और सामान्‍य अवकाश रहेगा।

दतिया जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 21-भांडेर, शिवपुरी जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 23-करेरा, 24-पोहरी, गुना जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 28-बमौरी, अशोकनगर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 32-अशोकनगर, 34-मुंगावली, सागर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 37-सुरखी, अनूपपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 87-अनूपपुर, रायसेन जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 142-सॉची, आगर-मालवा जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 166-आगर, देवास जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 172-हाटपिपल्‍या, धार जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 202-बदनावर, इंदौर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 211-सांवेर, मंदसौर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 226-सुवासरा, छतरपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 53-मलहरा में सार्वजनिक और सामान्‍य अवकाश रहेगा।

बुरहानपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 179-नेपानगर, खण्‍डवा जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 175-मांधाता और राजगढ़ जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 161-ब्‍यावरा में सार्वजनिक और सामान्‍य अवकाश रहेगा।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent