Posted on 17 Feb, 2021 4:45 pm

पूर्व जमा राशि के आधार पर होगा प्रकाश तरण पुष्कर की सदस्यता का नवीनीकरण

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने जानकारी दी है कि प्रकाश तरण पुष्कर भोपाल के जिन नियमित सदस्यों द्वारा वर्ष 2020-21 के लिये शुल्क जमा कर नवीनीकरण कराया गया था, उनकी वर्ष 2021-22 के लिये पूर्व जमा राशि के आधार पर किया जायेगा।

श्री सिंह ने कहा है कोविड-19 के कारण शासन द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर प्रतिबंध लगाये जाने के फलस्वरूप तरण पुष्कर भी बंद था। अत: सदस्यों द्वारा शुल्क जमा करने के बाद भी इसका उपयोग नहीं किया जा सका। इसी के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश