Posted on 21 Oct, 2017 5:42 pm

 

पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से देश के साथ ही मध्यप्रदेश में भी इन दिनों 'पर्यटन पर्व' आयोजित किया जा रहा है। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा प्रदेश के ओरछा का चयन 'पर्यटन पर्व' पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए किया गया है। ओरछा में 23 अक्टूबर को विविध कार्यक्रम के साथ पर्यटन पर्व मनाया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुरूप 'पर्यटन पर्व' पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, पर्यटन केन्द्रित प्रदर्शनी, स्वच्छता अभियान पर प्रस्तुतिकरण और चुने हुए स्मारकों पर रोशनी की जायेगी।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent