Posted on 16 Jul, 2019 4:13 pm

पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को) द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर प्रदेश में पर्यावरण विकास, विश्व-शांति और गांधी दर्शन विषय पर प्रख्यात विशेषज्ञों के व्याख्यान आयोजित किये जा रहे हैं। पर्यावरण विकास और गांधी दर्शन विषय पर देश के चयनित 20 युवाओं को फैलोशिप प्रदान की गई है। इन युवाओं को देश के गांधी दर्शन से ओतप्रोत संस्थानों की अध्ययन यात्रा कराई जा रही है।

एप्को द्वारा समाज में जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण विषय पर समझ को विकसित और क्षमता विकास करने के लिये 4 प्रशिक्षण आयोजित किये गये। पर्यावरण में रूचि रखने वाले 70 लोगों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। एप्को ने विश्वविद्यालय में शिक्षकों को जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण के संबंध में प्रशिक्षिण देने के मकसद से व्यापक कार्यक्रम तैयार किया है। अब तक प्रदेश के 6 विश्वविद्यालय के करीब 250 शिक्षकों को पर्यावरण संरक्षण एवं प्रबंधन विषय का प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

एप्को इन्स्टीयूट ऑफ एन्वायरमेंटल स्टडीज

भोपाल स्थित एप्को परिसर में जन-सामान्य में पर्यावरण संरक्षण एवं प्रबंधन के प्रति जागृति पैदा करने के मकसद से एप्को इन्स्टीटयूट ऑफ एन्वायरमेंटल स्टडीज की स्थापना की गई है। इन्स्टीयूट में पर्यावरण में रूचि रखने वाले ग्रेजुएट छात्रों को पर्यावरणीय समस्याओं एवं उसके प्रबंधन के लिये शिक्षित किया जा रहा हैं। इन्स्टीट्यूट में अब तक 100 से अधिक प्रशिक्षण कार्यक्रम किये जा चुके हैं। प्रशिक्षण मुख्य रूप से जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण एवं प्रबंधन, पर्यावरण शिक्षा, जैव-विविधता संरक्षण एंव प्रबंधन आदि मुद्दों पर आधारित है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent