Posted on 23 Feb, 2021 6:24 pm

भाप्रसे के दो अधिकारियों की नवीन पदस्थापना

राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की है। जारी आदेश में श्री अनूप कुमार सिंह आयुक्त, नगर पालिका निगम, जबलपुर को अपर कलेक्टर जबलपुर पदस्थ किया गया है। श्री संदीप जी.आर. अपर कलेक्टर जबलपुर को आयुक्त, नगर पालिका निगम जबलपुर पदस्थ किया है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश