Posted on 25 Feb, 2021 5:13 pm

नवनियुक्त सिविल अभियंता लेंगे हैदराबाद में प्रशिक्षण

मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी द्वारा नवनियुक्त 52 सिविल इंजीनियरों को हैदराबाद स्थित इंजीनियरिंग स्टॉफ कॉलेज ऑफ इंडिया में प्रशिक्षण दिया जायेगा। नवनियुक्त सिविल इंजीनियरों को जल प्रदाय और सीवरेज कार्यों से जुड़े तकनीकी पहलुओं जैसे अभिकल्पन, नियोजन व संरचना पर विस्तार से जानकारी दी जायेगी।

सिविल इंजीनियरिंग की नवीनतम तकनीक से अद्यतन करने के लिए 35 बिंदुओं का पाठ्यक्रम भी तैयार कर लिया गया है। प्रशिक्षणार्थियों को व्यावहारिक रूप से दक्ष बनाने के लिए साइट का भ्रमण भी करवाया जायेगा। ट्रेनिंग कार्यक्रम 15 मार्च से प्रारंभ होगा। उल्लेखनीय है की हैदराबाद इंजीनियरिंग स्टॉफ कॉलेज ऑफ इंडिया अभियांत्रिकी प्रशिक्षण के लिए देश का लोकप्रिय संस्थान है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश