Posted on 17 Nov, 2019 5:50 pm

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग की अध्यक्ष श्रीमती शोभा ओझा की माताजी श्रीमती सारम्मा थामस के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। श्री कमल नाथ ने अपने शोक संदेश में कहा कि दु:ख के इन क्षणों में हम सब परिजनों के साथ सहभागी हैं।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश