Posted on 29 Jan, 2019 5:35 pm

 

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री जार्ज फर्नान्डिस के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक संदेश में कहा है कि श्री फर्नान्डिस राजनीति में सरल, सौम्य सादगी के प्रतीक थे। उन्होंने विभिन्न पदों पर रहकर देश की वर्षों उल्लेखनीय सेवा की है।

मुख्यमंत्री श्री नाथ ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक मग्न परिजनों, मित्रों को दुख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​