Posted on 09 Jul, 2021 1:33 pm

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन एक पौधा लगाने के संकल्प में आज स्मार्ट पार्क में कचनार का पौधा रोपा।

कचनार सुंदर फूलों वाला वृक्ष है। कचनार के छोटे अथवा मध्यम ऊँचाई के वृक्ष पूरे भारत में पाए जाते हैं। प्रकृति ने कई पेड़ पौधों को औषधीय गुणों से भरपूर रखा है। इन्हीं में से कचनार एक है। कचनार की गणना सुंदर व उपयोगी वृक्षों में होती है। इसकी अनेक प्रजातियाँ पाई जाती हैं।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश