Posted on 09 Feb, 2021 2:55 pm

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार श्री राम अधीर के निधन पर शोक व्यक्त

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल निवासी पत्रकार और साहित्यकार श्री राम अधीर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री राम अधीर का मंगलवार की रात को निधन हुआ।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मूलतः आर्वी (महाराष्ट्र) निवासी श्री राम अधीर मध्यप्रदेश को कर्मभूमि बनाया और विभिन्न समाचार-पत्रों में सेवाएँ दीं। उन्होंने साहित्यिक पत्रकारिता में भी विशेष स्थान बनाया। वे गीत विधा पर केंद्रित पत्रिका ''संकल्प रथ'' के संपादक थे। श्री राम अधीर के पत्रकारिता और साहित्य जगत में दिए गए योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईश्वर से स्वर्गीय राम अधीर की आत्मा की शांति और उनके शोकाकुल परिजन को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश