मुख्यमंत्री श्री चौहान से विश्व चैम्पियन दि ग्रेट खली की सौजन्य भेंट
Posted on 11 Dec, 2017 9:43 pm
भोपाल : सोमवार, दिसम्बर 11, 2017, 12:33 IST | |
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से आज निवास पर डब्लयूडब्ल्यूई के विश्व हैवीवेट चैम्पियन, भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले दि ग्रेट खली श्री दलीप सिंह राणा ने सौजन्य भेंट की। श्री चौहान ने मध्यप्रदेश में दि ग्रेट खली का स्वागत करते हुए उन्हें भारत का गौरव बताया। दि ग्रेट खली ने मध्यपदेश में खेलों को बढ़ावा देने के प्रयासों के लिये मुख्यमंत्री श्री चौहान की सराहना की। दि ग्रेट खली के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में रेसलिंग को बढ़ावा दिया जायेगा। |
साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश