मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में गूलर का पौधा रोपा
Posted on 05 Jul, 2021 3:04 pm
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में गूलर का पौधा रोपा। मुख्यमंत्री श्री चौहान अपने संकल्प के पालन में प्रतिदिन एक पौधा लगाते हैं। आयुर्वेद के अनुसार गूलर कई रोगों के निदान में सहायक है। गूलर को पूजनीय वृक्ष भी माना गया है।
साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश