Posted on 12 May, 2022 2:43 pm

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने संस्कृत के प्रकांड विद्वान पद्मश्री प्रोफेसर भगीरथ प्रसाद त्रिपाठी 'वागीश शास्त्री' के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सोशल मीडिया के माध्यम से जारी संदेश में कहा है कि- "यह दु:खद समाचार है। प्रोफेसर त्रिपाठी सांस्कृतिक धरोहर और आधुनिक दौर में संस्कृत की उपयोगिता के अद्भुत सेतु बने रहे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।" प्रोफेसर त्रिपाठी को भारत सरकार द्वारा साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वर्ष 2018 के पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया था।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश