Posted on 17 Feb, 2022 5:29 pm

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज निवास परिसर में नारियल का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान अपने संकल्प के क्रम में पिछली नर्मदा जयंती से प्रतिदिन पौध-रोपण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा जलवायु परिवर्तन के खतरों से धरती और आने वाली पीढ़ी को बचाने के लिए जन-जन को पौध-रोपण करने और पर्यावरण संरक्षण की गतिविधियों को अपनी आदत में सम्मिलित करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। आज लगाया गया नारियल का पौधा धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के साथ स्वास्थ्य के लिए भी उपयोगी है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश