Posted on 09 Dec, 2021 2:56 pm

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट उद्यान में आज भोपाल के श्री लोकेंद्र पाराशर तथा इंदौर की डॉ. दिव्या गुप्ता के साथ गूलर का पौधा भी रोपा। डॉ.दिव्या गुप्ता ज्वाला संस्था के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण तथा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान का मानना है कि धरती बचाने के अभियान में सभी की सहभागिता जरूरी है। आज लगाया गया गूलर का पौधा उत्तम औषधि है। गूलर आयुर्वेद तथा पर्यावरण की दृष्टि से उपयोगी वृक्ष है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश