Posted on 10 Feb, 2020 10:44 pm

जनसम्‍पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने नेहरू नगर में मुदगल मंदिर परिसर और राजदीप रेसीडेंसी के सामने पब्लिक पार्क में हाई मास्ट लाईट का लोकार्पण किया। हाई मास्क की रोशनी से मंदिर परिसर और पार्क जगमगा गया।

मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि नागरिकों की मूलभूत जरूरतों को प्राथमिकता से पूरा किया जा रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर और चौराहों पर भी हाई मास्ट लाइट लगाई जा रही है। इस मौके पर पार्षद श्रीमती संतोष कंसाना और स्थानीय नागरिक मौजूद थे। 

साभारजनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​​

Recent