Posted on 21 Aug, 2019 2:53 pm

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री आरिफ अकील ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल गौर के निधन पर गहन दु:ख व्यक्त किया है। श्री अकील ने शोक संदेश में कहा कि श्री गौर ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर लोगों के दिल में अपनी जगह बनाई थी। उनके द्वारा किए गए व्यक्तिगत और विकास कार्य लोगों के जहन में हमेशा जिन्दा रहेंगे।

मंत्री श्री अकील ने कहा कि श्री गौर के चले जाने से हम ने एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी, कर्मठ और जुझारू राजनेता को खोया है। प्रदेश में उनकी कमी हमेशा महसूस होगी।

श्री आरिफ अकील ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति देने और उनके परिजनों तथा इष्ट मित्रों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent