Posted on 23 Jan, 2020 4:22 pm

नवीन  और नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री हर्ष यादव  ने  सागर निवासी श्री धनप्रसाद अहिरवार के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री यादव ने श्री अहिरवार के परिवार को स्वेच्छानुदान से 60 हजार रूपये सहायता राशि भी मंजूर की है। शासन की तरफ से पूर्व में पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता राशि दी गई है।

मंत्री श्री हर्ष यादव ने कहा कि श्री धनप्रसाद के साथ हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्हें सर्वोत्तम इलाज के लिए नई दिल्ली भी भिजवाया गया था। पीड़ित के इलाज के बेहतर प्रबंध किए गए थे। श्री यादव ने कहा कि राज्य शासन पीड़ित परिवार के साथ है।

साभारजनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​​