Posted on 17 Jan, 2022 3:03 pm

संस्कृति, पर्यटन और आध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने प्रसिद्ध भारतीय कत्थक नृतक पंडित बिरजू महाराज के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सुश्री ठाकुर ने कहा कि पंडित बृज मोहन मिश्र ने शास्त्रीय नृत्य कत्थक के विकास में अतुलनीय योगदान दिया है। सुश्री ठाकुर ने प्रभु से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। 

मध्यप्रदेश शासन के कालिदास सम्मान से सम्मानित पंडित बिरजू महाराज का असली नाम बृजमोहन मिश्र था। उनका जन्म 4 फरवरी 1938 को लखनऊ में हुआ था। वर्ष 1983 में उन्हें पद्म विभूषण से नवाजा गया था। साथ ही उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और वर्ष 2012 में विश्वरूपम फिल्म में कोरियोग्राफी के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश