Posted on 25 Jan, 2019 6:08 pm

 

लोक निर्माण एवं पर्यावरण मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा और जल संसाधन मंत्री श्री हुकुम सिंह कराड़ा ने प्रदेशवासियों को 26 जनवरी को 70वें गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएँ दी हैं। मंत्रीद्वय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि गणतंत्र दिवस हमें अपने कर्त्तव्यों के प्रति सजग रहने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि संविधान में प्रत्येक व्यक्ति को समान अधिकार दिये गये हैं। इससे प्रत्येक व्यक्ति की देश एवं प्रदेश के विकास में योगदान देने की जिम्मेदारी निश्चित होती है। मंत्रीद्वय ने नागरिकों से प्रदेश के विकास में नई ऊर्जा के साथ सक्रिय सहयोग करने का आग्रह किया है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​