Posted on 26 Apr, 2021 5:45 pm

पर्यावरण, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग ने मन्दसौर कलेक्टर श्री मनोज पुष्प  की माताजी श्रीमती स्नेहप्रभा  के निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए गहन दुख प्रकट किया है।

. मंत्री श्री डंग ने अपने संदेश में कहा कि यह माताजी के ही दिए उच्च संस्कार हैं कि माताजी के उपचाररत होते हुए भी श्री पुष्प प्रशासनिक जिम्मेदारियों के निर्वहन में लगातार जुटे रहे। मैं माताजी के श्री चरणों में भावपूर्ण नमन करता हूँ। ईश्वर शोक संतप्त परिवार को साहस और संबल प्रदान करें।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश