Posted on 16 Jul, 2019 4:15 pm

सामान्य प्रशासन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. गोविंद सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री आरिफ अकील और विभिन्न धर्मो के धर्मगुरुओं में आज यहाँ ईदगाह हिल्स पर पौध-रोपण किया। संभागायुक्त श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव ने भी पौध-रोपण किया।

मंत्री डॉ. गोविन्द सिंह ने भोपालवासियों से कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए जरूरी है कि हम सब अपने घर-आंगन और शहर में पौधे लगाएं। पौधों के पेड़ बनने तक उनकी पूरी देखभाल भी करें। उन्होंने कहा कि शहर को प्राकृतिक रूप से समृद्ध बनाने में सभी की भागीदारी आवश्यक है।

 मंत्री श्री आरिफ अकील ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा सभी शहरवासियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम 10 पौधे लगाकर उनकी रक्षा का संकल्प लेना होगा, तभी हमारा शहर सुंदर बनेगा तथा पर्यावरण का संरक्षण सम्भव होगा।

संभागायुक्त श्रीमती श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य सरकार ने भोपाल के पर्यावरण को सरंक्षित करने के लिए 'ग्रीन भोपाल-क्लीन भोपाल' अभियान चलाया है। अभियान को सफल बनाने में युवाओं, महिलाओं का निरंतर योगदान मिल रहा है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent