Posted on 11 Jul, 2019 5:43 pm

राज्य शासन ने महेश्वर जल विद्युत परियोजना, खरगोन के क्रियान्वयन में कठिनाइयों के समाधान के लिये गठित टास्क फोर्स को पुनर्गठित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार टास्क फोर्स में पूर्व में दर्ज सदस्यों के नाम विलोपित करते हुए उनके स्थान पर नये सदस्य मनोनीत किये हैं।

पुनर्गठित टास्क फोर्स में अपर मुख्य सचिव ऊर्जा, अपर मुख्य सचिव वित्त तथा उपाध्यक्ष एन.व्ही.डी.ए. को सदस्य बनाया गया है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent