Posted on 05 Dec, 2017 5:12 pm

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर 7 दिसम्बर को वीरमाता श्रीमती निर्मला शर्मा द्वारा निर्मित सैरेमिक कलाकृतियों की प्रदर्शनी का शुभारंभ दोपहर 12 बजे सैनिक विश्राम गृह बाणगंगा चौराहा, भोपाल में होगा। प्रदर्शनी का शुभारंभ मेजर जनरल एस.आर. सिन्हों (से.नि.) एडीजीएमआई (बी), सेना मुख्यालय, दिल्ली द्वारा किया जाएगा।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल यशवंत कु. सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि श्रीमती निर्मला शर्मा द्वारा निर्मित सैरेमिक कलाकृतियों की प्रदर्शनी 7 दिसम्बर से 10 दिसम्बर 2017 तक लगाई जाएगी। वीरमाता श्रीमती निर्मला शर्मा द्वारा प्रदर्शनी में कलाकृतियों की बिक्री से प्राप्त सकल राशि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस निधि में दान की जाएगी।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent