Posted on 19 Dec, 2020 7:12 pm

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री तोमर से उद्यानिकी एवम खाद्य प्रसंस्करण स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री श्री कुशवाहा

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर से उद्यानिकी , खाद्य प्रसंस्करण  स्वतंत्र प्रभार एवं नर्मदा घाटी विकास राज्यमंत्री श्री भारत सिंह कुशवाहा ने आज नई दिल्ली स्थित कृषि मंत्रालय में सौजन्य भेंट की। 

राज्य मंत्री श्री कुशवाहा ने केंद्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर को उद्यानिकी विभाग की राज्य में संचालित योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने राज्य में  उद्यानिकी  फसलों से जुड़े किसानों के विकास के लिए प्रस्तावित योजनाओं पर भी चर्चा की। 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent