Posted on 05 Jan, 2020 6:20 pm

पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में आयोजित आई.पी.एस. कॉन्क्लेव में प्रति वर्ष के अनुसार आज आई.पी.एस. एसोशिएसन का वार्षिक चुनाव सम्पन्न हुआ। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) श्री अशोक जुनेजा आई.पी.एस. एसोशिएसन के अध्यक्ष और पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज श्री प्रदीप गुप्ता को उपाध्यक्ष बनाया गया है। उप पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव श्री रतन लाल डांगी सचिव तथा सह सचिव डॉ. संजीव शुक्ला उप पुलिस महानिरीक्षक कांकेर, श्री आरिफ शेख वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर, श्रीमती नीतू कमल पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार तथा कोषाध्यक्ष पुलिस अधीक्षक एस.टी. एफ बघेरा (दुर्ग) श्री डी श्रवण होंगे। 

साभार – जनसम्पर्क विभाग छत्तीसगढ़