Posted on 18 Feb, 2023 10:12 am

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में विकास यात्रा के दौरान प्रतिदिन विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया जा रहा है। चौदह दिनों की विकास यात्रा में अब तक लगभग 2500 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया जा चुका है। इससे अधो-संरचनात्मक विकास के साथ आमजन का जीवन सुगम होगा।

प्रदेश में विकास यात्राओं में अब तक 3861 करोड़ 38 लाख रूपये की राशि के 20 हजार 90 विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया गया है। साथ ही 2446 करोड़ 40 लाख रूपये के 26 हजार 781 विकास कार्यों का लोकर्पण किया गया है। जनहित के कार्यों से क्षेत्रों का विकास तो हो ही रहा है, आमजन के जीवन में भी सुगमता आई है। प्रदेश में अब मात्र 4 हजार 709 गाँव में विकास यात्राएँ और निकाली जानी हैं।

विकास यात्राओं में जन-प्रतिनिधियों द्वारा आमजन को केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत कराया जा रहा है। विभिन्न योजनाओं से अब तक वंचित किन्तु पात्र हितग्राहियों को चिन्हांकित किया जाकर मौके पर ही फार्म भी भरवाए जा रहे हैं। प्रयास किया जा रहा है कि वंचित हितग्राहियों को त्वरित लाभान्वित भी कर दिया जाए।

विकास यात्राओं में विभिन्न जिलों द्वारा नवाचार कर ज्यादा से ज्यादा हितग्राहियों को लाभान्वित करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent