Posted on 29 Nov, 2017 4:23 pm

भोपाल : बुधवार, नवम्बर 29, 2017
 

बड़वानी के आशा ग्राम ट्रस्ट में आसपास की खोज अभियान में बड़वानी के 3 स्कूलों के लगभग 400 बच्चों का तिरंगा पोषण, एनीमिया, डिप्रेशन और दंत परीक्षण किया गया। इसी के साथ बच्चों को हेल्प लाइन नम्बर और आत्मरक्षा के उपायों की जानकारी भी दी गई। बच्चों को बताया गया कि जिला चिकित्सालय एवं सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर किशोर स्वास्थ्य परामर्श केन्द्र हैं। इनमें सुविधा एवं जानकारी नि:शुल्क दी जाती है। बच्चों ने आशा ग्राम में विभिन्न इकाइयों में भ्रमण कर ट्रस्ट के सेवा प्रकल्पों के बारे में भी जाना।

ट्रस्ट के सचिव एवं पूर्व कुलपति डॉ. एस.एन. यादव ने कहा कि इतने सारे बच्चों को एक साथ देखकर ऐसा लगा कि मानो कोई बाल मेला चल रहा हो। उन्होंने बताया कि आशा ग्राम में कुष्ठ रोग के प्रति समाज में फैले अंध-विश्वास को दूर करने, मानसिक रोगियों और दिव्यांगों के उपचार और सामाजिक पुनर्वास के लिए काम किये जा रहे हैं। इससे इन्हें राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

 

Recent