Posted on 04 Jan, 2020 12:47 pm

पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव 4 जनवरी को नई दिल्ली प्रवास पर जाएंगे। वे 4 जनवरी को दोपहर 02:50 बजे रायपुर से नियमित विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वे शाम 04:50 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे।
श्री सिंहदेव 5 जनवरी को दोपहर 01:50 बजे नियमित विमान से नई दिल्ली से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर 03:40 बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे।

साभार – जनसम्पर्क विभाग छत्तीसगढ़