Posted on 12 Aug, 2022 4:17 pm

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री श्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने प्रदेशवासियों से 13 से 15 अगस्त तक "हर घर तिरंगा" फहराने की अपील की है। राज्य मंत्री श्री यादव ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान में देश और प्रदेश के जन-जन को जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के हर नागरिक के सम्मान, स्वाभिमान और अभिमान का तिरंगा हमें हर घर में उत्साह से फहराना है।

राज्य मंत्री श्री यादव ने कहा कि "हर घर तिरंगा" वास्तव में स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों एवं देश की रक्षा में शहीदों का पुण्य-स्मरण और उन्हें श्रृद्धा-सुमन अर्पित करने का अभियान है। अपने घर और प्रतिष्ठान में तिरंगा फहराने से राष्ट्रभक्ति की भावना उत्पन्न होती है और यही हमारी राष्ट्रीय एकता की मजबूत कड़ी भी है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent