Posted on 08 Jul, 2019 4:56 pm

सिवनी जिले की 129 ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों ने 200 क्विंटल बीजों का संग्रहण कर शासकीय भूमि, तालाबों की मेढ़, शांतिधाम, सार्वजनिक स्थल, खेल परिसर, नहर और सड़क के दोनों किनारों पर बीज रोप कर पर्यावरण सरंक्षण की मिसाल कायम की है। इस काम में जन-प्रतिनिधियों और शासकीय कर्मियों की भी सक्रिय भागीदारी रही।

ग्रामीणों ने समझदारी का परिचय देते हुए बारिश शुरू होते ही बीज रोप दिये हैं। ग्रामीणों की इस पहल से अब इन ग्राम पंचायतों की बंजर भूमि बारिश के बाद हरी-भरी होगी। बीजों के संग्रहण में भी पर्यावरण सरंक्षण का पूरा ध्यान रखा गया। प्रमुख रूप से नीम, सीताफल, जामुन, महुआ, कंजई, मुनगा के बीज रोपे गये हैं।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent