Posted on 04 Oct, 2022 6:48 pm

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल महानवरात्रि पर्व पर राजभवन के कर्मचारियों के साथ परिसर स्थित मंदिर में हुए यज्ञ में शामिल हुए और कन्या-पूजन किया। उन्होंने देश, प्रदेश के विकास और निवासियों के सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल राजभवन परिसर स्थित मंदिर में सुबह पहुँचें। उन्होंने मंदिर में विधिवत देवी की पूजन-अर्चन की और कन्याओं को तिलक लगा कर उनका अभिनंदन किया। राज्यपाल ने कन्याओं को भेंट देकर सम्मानित भी किया। यज्ञ के पूर्णाहुति कार्यक्रम में राजभवन के कर्मचारी शामिल हुए।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent