Posted on 20 Aug, 2024 5:11 pm

संस्कृति विभाग द्वारा विख्यात संगीत मनीषी पं. कुमार गंधर्व की स्मृति में 24 एवं 25 अगस्त को पंडित कुमार गंधर्व समारोह का आयोजन देवास में किया जा रहा है। नई दिल्ली की प्रसिद्ध गायिका विदुषी सुधा रघुरामन को राष्ट्रीय कुमार गंधर्व सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

देवास के मल्हार स्मृति मंदिर में आयोजित समारोह की शुरूआत 24 अगस्त को विदुषी सुधा रघुरामन के गायन से होगी। इसके पश्चात श्री तेजस एवं सुश्री मिताली विंचूरकर मुम्बई के बांसुरी और तबला की जुगलबंदी होगी। 25 अगस्त को पुणे के श्री शांतनु गोखले का संतुर वादन, सुश्री शुभदा पराडकर मुंबई के गायन तथा सभा का समापन श्री नीलाद्री कुमार मुंबई के सितार वादन से होगा। कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्क है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश